
महाराष्ट्र मनोरंजन Lata Mangeshkar Death स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का आज रविवार 6 फरवरी 2022 को सुबह 8 बज के 12 मिनट पर निधन हो गया। 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में लता जी ने अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर जनवरी में करोना पॉजिटिव हो गई थी। हालत बिगड़ने के कारण 8 जनवरी को उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती करना पड़ा। वैंटिलेटर पर लता जी का लगातार इलाज चल रहा था। डॉक्टर की पूरी टीम उनकी सेहत का अच्छा से धयान रख रही थी।मनोरंजनLata Mangeshkar Death स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का आज रविवार 6 फरवरी 2022 को सुबह 8 बज के 12 मिनट पर निधन हो गया। 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में लता जी ने अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर जनवरी में करोना पॉजिटिव हो गई थी। हालत बिगड़ने के कारण 8 जनवरी को उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती करना पड़ा। वैंटिलेटर पर लता जी का लगातार इलाज चल रहा था। डॉक्टर की पूरी टीम उनकी सेहत का अच्छा से धयान रख रही थी।
Lata Mangeshkar Death
कुछ दिन पहले लता जी के तबियत में सुधार भी आया और एक समय उन्हें वेंटीलेटर से हटा भी दिया गया था। ऐसा लगाने लगा था की अब लता जी की जल्द ही तबियत ठीक हो जाएगी और घर वापस आ जाएँगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुरे देश के करोडो लोगो की दिलो पर राज करने वाली संगीतो की मलिका ,स्वर कोकिला ,भारत रत्न न जाने कितने नामों से अपनी पहचान बनाने वाली महान गायिका लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं रही। आज शाम 6 बजके 30 मिनट पर लता मुंगेशकर जी के मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जायेगा।
यह भी पढ़ें : U19 World cup Final 2022 इंग्लैंड को फाइनल में हराकर भारत पांचवी बार बना वर्ल्ड चैंपियन। राज बावा बने मैन आफ द मैच।
उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति:
लता मंगेशकर के निधन Lata Mangeshka Death पर PM नरेंद्र मोदी जी ने दुख जताते हुए ट्वीट में लिखा है की ,”दयालु और लोगो की देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़ केर चली गई है। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़िया उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में काम करेंगी। लता मंगेशकर के निधन के बाद दुख जताते हुए उपराष्ट्रपति ऍम वेंकैया नायडू ने भी ट्वीट में लिखा है की ,” भारत ने लता जी के निधन में अपनी आवाज खो दी है। जिन्होंने कई दशकों तक अपनी मधुर आवाज से भारत और दुनिया भर में संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। हर कोई अपने ट्वीट में उनको याद करते हुए कुछ न कुछ लिख रहा है क्युकी इतनी अच्छी गायिका को हमने खो दिया है। लेकिन उनकी आवाज हमारे मन में अनंत कल तक गूंजती रहेगी।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘भारत रत्न, लता-जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।वही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि देश की शान लता मंगेशकर जी का जाना अपूरणीय क्षति है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।
उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताते हुए कहा, उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा, संगीत जगत में महान गायिका के योगदान को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है।
लता जी के जाने से एक युग का अंत हो गया : सोनिया गांधी
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके जाने से एक युग का अंत हो गया। सोनिया गांधी ने कहा, ‘स्वर कोकिला’ लताजी के निधन से मैं स्तब्ध हूं। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है। दिल को छू लेने वाली आवाज, देशभक्ति के गीत और लता दीदी का संघर्षपूर्ण जीवन हमेशा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। उनकी अंतिम यात्रा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।’
Lata Mangeshkar Death
लता मंगेशकर जी के जन्म 28 सितम्बर 1929 को इंदौर ,मध्यप्रदेश में हुआ था। 5 साल की उम्र में ही अपने पिता दीनानाथ जी से संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उनके साथ उनकी बहनें आशा,उषा और मीना भी संगीत सीखा करती थी। लता जी के 13 साल की होते ही उनके पिता दीनानाथ जी का 1942 में मिर्त्यु हो गई थी। इसके बाद दीनानाथ जी के मित्र ने उनके परिवार को संभाला। काफी कठिनाइयों के बाद लता मुंगेशकर जी ने गायिका के तौर पर फिल्म जगत में अपनी जगह बनाई। उन्होंने स्वयं को पूणतः संगीत को समर्पित कर दिया। भारत के महान गायिका लता मुंगेशकर जी ने 20 भाषाओं में 30000 से अधिक गाने गाये है।
2 thoughts on “Lata Mangeshkar Death News भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन , शोक में डूबा पूरा देश।राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक।”