
स्वास्थ्य Papaya benefits: पपीता एक ऐसा फल है जो आपको आसानी से कही भी मिल जाएगा, अगर आपके घर के सामने कुछ जमीन है तो आप इसका पेड़ भी लगा सकते हैं। यह ऐसा फल है जिसे कच्चा होने पर भी इस्तमाल में लाया जा सकता है। इसकी सबसे खास बात यह है की यह हर सीजन उपलब्ध रहता है। जिसके कारण आप इसे आसानी से दैनिक दिनचर्या में शामिल कर सकते है।
- आंखों की रोशनी बढाने में
आज आधुनिक युग में टेक्नोलॉजी जैसे जैसे बढ़ता जा रहा है वैसे ही लोगो की परेशानिया भी बढ़ती जा रही है। मोबाइल ,टेलीविज़न और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद आदि के अधिक उपयोग होने से हर आयु वर्ग के लोगो की आँखों से संबंधित रोग भी बढ़ रहे है। पपीते में विटामिन सी भरपुर मात्रा में होता ही है साथ ही विटामिन ए का भी भरपुर मात्रा होता है विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही बढ़ती उम्र से जुडी का परेशानियों के समाधान में भी करगर है|
2. वजन घटाने मे
मोटापा बढ़ना आज आम बात हो गया है। मोटापे से परेशान लोग आज न जाने क्या क्या कर रहे है। पर अब आपको घबराने की कोई बात नहीं है। एक मध्यम आकार के पपीता (Papaya benefits) में 120 कैलोरी होती है | ऐसे में अगर आप बढ़ती वजन से परेशान है तो अपने आहार में पपीते को जरूर सामिल करें।
3. कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक
कोलेस्ट्रॉल आज बहुत सारी बिमारियों का कारण है। आज दौड़ भाग की जिंदगी में लोग अपने आहार को संतुलित नहीं रख पा रहे है। ऐसे लोग आज से ही अपने आहार में पपीता को शामिल करे। पपीता में अच्छामात्रा में फाइबर मौजुद होता है| साथ ही ये विटामिन सी और एंटी एक्सीडेंट्स से भी भरपुर होता है जो कोलेस्ट्रोल को नियत्रित करने में बहुत असरदार है|
4. पाचन तंत्र को सही रखने में
पपीता के सेवन से पाचन तंत्र भी सही रहता है| पपीता में पाचन एन्जाइम्स होते हैं जिसकी वजह से पाचन क्रिया सही रहता है|
5. पीरियड्स के समय होने वाले दर्द में
जिन महिलाओ को पीरियड्स के समय दर्द होता है उन्हे पपीता का सेवन करना चाहिए| पपीता के सेवन से पीरियड साइकिल नियामित रहता है|
6. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में
आने के बाद आज सभी लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए हर प्रयास कर रहे है। रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छा हो तो बिमरिया दूर रहती है| पपीता आपके शरीर के लिए जरुरी विटामिन सी की मांग को पूरा करता है।