
खेल : U19 World cup Final भारत और इंग्लैंड के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में अंडर19 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। पर भारतीय गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड की टीम 44.5 ओवर में 189 रन पर आल आउट हो गई। भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी दम पर 47.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर ट्राफी अपने नाम कर लिया। भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 के बाद अब 2022 में वर्ल्ड की की ट्राफी जीत ली है। इस मैच में इंग्लैंड के 5 बल्लेबाज़ों को पवेलियन वापस भेजने वाले राज बावा को मैन आफ द मैच चुना गया।
उप कप्तान राशीद और निशांत सिंधु का पचासा
दूसरी पारी में भारतीय टीम की ख़राब शुरुआत रही। उप कप्तान राशीद और निशांत सिंधु के अर्धशतकीय परियों के कारण चार विकेट से भारत ने ये मैच जीत लिय। ओपनर बल्लेबाज अंगकृष रधुवंशी बिना खाता खोले जोशुआ बायडेन की गेंद पर कैच आउट हो गए। हरनूर सिंह 46 गेंद पर 21 रन बनाकर थामस एस्पिनवाल की गेंद पर आउट हुए। लगातार दूसरी पारी में उप कप्तान राशीद ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 80 गेंद पर 6 चौके की मदद से 50 रन बनाए। जेम्स सेल्स ने उन्हें वापिस पवेलियन भेजा। अगले ही ओवर में कप्तान यश ढुल भी 17 रन पर जेम्स सेल्स की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। 97 पर चार विकेट गवाने और फाइनल का प्रेशर के वावजूद राज बावा और निशांत सिंधु की जोड़ी ने अच्छा खेल दिखाया।
राज बावा और निशांत सिंधु के बीच महत्वपूर्ण 67 रन की साझेदारी हुई। पांचवां विकेट राज बावा के रूप में गिर। इस हरफनमौला खिलाडी ने 54 गेंद पर 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वही कौशल तांबे सिर्फ 1 रन बनाकर वापिस लौट गए।अंत में निशांत सिंधु ने भारतीय पारी को संभाला और अपना अर्धशतक पूरा किया। आठवे बल्लेबाज़ के रूप में बल्लेबाज़ी करने आये दिनेश बाना ने दो लगातार छक्के लगाकर भारत को विश्व विजेता बना दिया।
जेम्स रेव का अर्धसतकिय पारी भी इंग्लैंड को हार से नहीं बचा पायी
भारतीय टीम को U19 World cup Final पहली सफलता रवि कुमार ने दिलाया। उन्होंने ओपनर बल्लेबाज जैकब बेथेल सिर्फ 2 रन पर पगबाधा आउट किया। रवि कुमार ने कप्तान टाम प्रिस्ट को शून्य पर क्लीन बोल्ड करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई। भारतीय गेंदबाज राज बावा ने इंग्लैंड को तीसरा झटका ओपनर जार्ज थामस को 27 रन पर आउट करके दिया। उनका कैच यश ढुल ने लपका। भारत को चौथी व पांचवीं सफलता भी राज बावा ने दिलाई। उन्होंने पहली पारी की 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लक्सटन को 4 रन पर कैच आउट करवा दिया जबकि इसी ओवर की छठी गेंद पर उन्होंने जार्ज बेल को शून्य पर कैच आउट करवा दिया।
राज बावा ने रेहान अहमद के रूप में इंग्लैंड के छठा झटका दिया। एलेक्स होर्टन को 10 रन के स्कोर पर कौशल तांबे की गेंद पर यश ढुल ने कैच आउट किया। जेम्स रेयू ने 95 रन की शानदार पारी खेली और उनकी पारी का अंत रवि कुमार ने किया। रेयू का कैच कौशल तांबे ने लपका। रवि कुमार ने थामस एस्पिनवाल को शून्य पर आउट किया। भारत की तरफ से राज बावा ने पांच, रवि कुमार ने चार जबकि कौशल तांबे ने एक विकेट लिया।
भारत की प्लेइंग इलेवन-
अंगकृष रधुवंशी, हरनूर सिंह, शेख रशीद, यश ढुल (कप्तान), निशांत सिंधू, राजवर्धन हंगरगेकर, दिनेश बाना (विकेटकीपर), कौशल तांबे, राज बावा, विकी ओस्तवाल, रवि कुमार।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन-
जार्ज थामस, जैकब बेथेल, टाम प्रिस्ट (कप्तान), जेम्स रियू, विलियम लक्सटन, जार्ड बेल, रेहान अहमद, एलेक्स होर्टन (विकेटकीपर), जेम्स सेल्स, थामस एस्पिनवाल, जोशुआ बायडेन।
1 thought on “U19 World cup Final 2022 इंग्लैंड को फाइनल में हराकर भारत पांचवी बार बना वर्ल्ड चैंपियन। राज बावा बने मैन आफ द मैच।”