
औरंगाबाद, बिहार : बिहार के औरंगाबाद जिले के छह लड़कियों का एक साथ जहर खाने (six girls consume poision) की घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैली हुई है। दिल दहला देने वाली इस घटना के सामने आने से लोगो के मन में अनेको सवाल उठ रहे है। औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना के चिरैला गांव में 6 लड़कियों ने एक साथ जहर खा लिया। जहर खाने वाली 6 में से 3 लड़कियों की मौत हो चुकी है जबकि 3 लड़कियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सभी लड़कियां बेहोशी की हालत में मिली थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त सुचना के अनुसार ये सभी सहेलियां थी लेकिन इन्होंने एक साथ जहर क्यों खाया इसका कारण अभी तक पता नहीं चला है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े : महिला ने मुख्यमंत्री योगी से किया फ़ोन पर शिकायत, योगी का एक्शन , 24 घंटे में मिली नौकरी
सभी छह लड़कियों ने खेत में जाकर खाया जहर
ग्रामीणों के मुताबिक सभी 6 सहेलियां शाम में गांव से बाहर खेत की तरफ गई थीं। खेत में ही सभी सहेलियों ने जहर खा लिया। जहर खाने के कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी तो आसपास के लोगों को इसकी भनक लगी। आनन-फानन में इन लड़कियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तीन लड़किया अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। बाकि तीन अन्य की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि जहर खाने के बाद सभी तड़पने लगी। कुछ ने वहीं उल्टी की और बेचैनी की हालत में जहरीला पदार्थ खाने की बात कह कर बेहोश हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
सभी लड़कियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच
मृतकों में राजेश पासवान की 14 साल की बेटी काजल कुमारी ,मनोज पासवान की 14 साल की बेटी नीलम कुमारी और रामप्रवेश पासवान की 15 साल की बेटी अनीषा कुमारी। वही जिंदगी की लड़ाई लड़ रही तपेश्वर पासवान की 12 साल की बेटी पिंकी कुमारी, राजेंद्र पासवान की 13 साल की बेटी सुनीता कुमारी और फेकन पासवान की 15 साल की बेटी वर्षा कुमारी का स्थानीय डॉक्टर के पास ईलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
six girls consume poision
गांव में एक साथ अलग अलग परिवारों की तीन लड़कियों की मौत से कोहराम मचा है। सीओ ने बताया कि घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। तीन किशोरियां जिनका इलाज चल रही है,एक बार उनकी स्थिति सामान्य होने पर ही पता चलेगा कि इन सभी लड़कियों ने क्यों जहरीला पदार्थ खाया। इस संबंध में औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अनीषा कुमारी का अपने भाई के साले से प्रेम प्रसंग था। उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो मना कर दिया गया। इस वजह से वह आक्रोश में आ गई और अपनी सहेलियों के साथ जाकर उसने जहर खा लिया। पर सभी किशोरियों ने एक साथ जहर क्यों खाया है, इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चला है।
1 thought on “बिहार के औरंगाबाद में छह सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, तीन की मौत, पुलिस कर रही जाँच”